
सत्यबन्धु भारत
हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत मसीत रेलवे स्टेशन के निकट ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपू पुत्र छोटेलाल निवासी कमोलिया की मशीत रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि दीपू घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकला था। उसके बाद घर वापस नहीं आया। शनिवार की देर शाम उसका शव मशीत रेलवे के पास रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा मिला। जिसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची बघौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
