लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

महिला से युवक ने किया दुष्कर्म, पुलिस नहीं दर्ज कर रही एफआईआर

प्रतीकात्मक तस्वीर


सत्यबन्धु भारत


बेहटागोकुल,हरदोई। यूपी के हरदोई जनपद में महिलाओं के उत्पीड़न की घटनाएं आये दिन बढ़ती जा रही हैं। एक बार फिर एक महिला ने खुद पर हुए अत्याचार का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है। थाना बेहटागोकुल क्षेत्र की एक महिला ने अपने साथ गांव के ही युवक पर दुराचार करने का आरोप लगा या है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला का पति दिल्ली में मजदूरी करता है और महिला अपने सास-ससुर के साथ घर पर में रहती है सोमवार की रात वह घर में सो रही थी और उसके सास ससुर पास के दूसरे कमरे में सो रहे थे। तभी उसी के गांव का ही युवक दीवार फांदकर घर के अंदर घुस आया और जबरदस्ती करने लगा। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने चाकू लगा दिया और जबरदस्ती दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद महिला के द्वारा शोर मचाने पर सास-ससुर और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी के भागने पर उसकी चप्पल घर में ही छूट गई। पीड़ित ने घटना की शिकायत रात में ही डायल 112 से की,पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और थाने पर तहरीर देने की बात कह कर चली गई। सुबह जब पीड़िता थाने में तहरीर देने गई तो उसकी एफआईआर नहीं दर्ज की गई। पीड़िता एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर काट रही और पुलिस एफआईआर नहीं दर्ज कर रही। एफआईआर न दर्ज की जाने पर पीड़िता ने जिलाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।