लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

चोरी की स्कूटी बरामद होने पर स्कूटी मालिक ने चौकी इंचार्ज पर चोर को छोड़ने का लगाया गंभीर आरोप



सत्यबन्धु भारत

लखनऊ। 11 दिसंबर 2020 को राम अनुज सिंह की स्कूटी उनके ऑफिस के पास से शाम को 7:30 से 8:00 के बीच चोरी हो गई जिसकी शिकायत गाजीपुर थाना में की गई जिसकी अपराध संख्या 713/20 है। 

स्कूटी चोरी के संबंध में सीएम पोर्टल पर भी शिकायत की गई थी जिसकी शिकायत संख्या 92015700074905 है। शिकायकर्ता के अनुसार दिसम्बर में चोरी हुई स्कूटी का 4/6/2021 शाम को कानपुर नगर में चालान कटा, चालान संख्या UP55403210604184440 है और शिकायत कर्ता यहां से कानपुर गया और अपने कुछ संबंधों की वजह से क्राइम ब्रांच कानपुर में संपर्क किया कानपुर क्राइम क्राइम ब्रांच की टीम ने बहुत ही मदद की और मुझे आश्वासन दिया की हम लोग बहुत जल्दी उसको पकड़ लेंगे उसके बाद दूसरे दिन क्राइम ब्रांच के साहब ने उस व्यक्ति को पकड़ लिया जिसके पास स्कूटी थी उसको पकड़ने के बाद उससे पूछताछ की गई तो पता चला की उसने सारी जानकारी क्राइम ब्रांच को दी और वह बताया की लखनऊ कि एक व्यक्ति ने उसको यह स्कूटी ₹22000 बेची है उसके बाद क्राइम ब्रांच ने लखनऊ के उस व्यक्ति को गिरफ्तार किया जो उस कानपुर वाले व्यक्ति को स्कूटी बेची थी । अब शिकायतकर्ता राम अनुज जब अपनी स्कूटी कोर्ट से छुड़ाने गया तो एक नया मामला प्रकाश में आया जो बेहद गंभीर है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि चौकी इंचार्ज आशीत कुमार यादव जोकि जो इस केस को देख रहे थे उन्होंने उस व्यक्ति को कुछ पैसे लेकर छोड़ दिया और दिखा दिया कि स्कूटी लावारिस बरामद हुई है। राम अनुज का कहना है कि इस मामले में पुलिस ने चोर के ऊपर इतनी मेहरबानी दिखाना बहुत बड़े सवालिया निशान खड़े करता है।  राम अनुज का आरोप है कि चोर को बचाया जा रहा है जबकि गाड़ी चालान भी कटा हुआ उस व्यक्ति का फोटो है जिसने गाड़ी खरीदी थी वह साफ-साफ बयान दिया की मुझे लखनऊ का एक व्यक्ति ने गाड़ी बेची है । शिकायतकर्ता का कहना है कि इन गंभीर आरोपों के लिए उसके पास चौकी इंचार्ज की बातचीत, चालान संख्या, आदि कई ठोस सबूत भी हैं। हालांकि इस मामले में गाजीपुर पुलिस का कहना है कि शिकायतकर्ता के आरोप असत्य प्रतीत हो रहे हैं और स्कूटी लावारिस ही पालीटेक्निक चौराहे के आस पास से बरामद हुई है।