
सत्यबन्धु भारत
बबुरी गांव जिला बाराबंकी में प्रेमा श्री वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह राठौर की अध्यक्षता में वृक्ष वितरण एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें ग्रामीणों को भारी संख्या में कई प्रकार के वृक्षों का वितरण किया गया एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया उपरोक्त अवसर पर संस्था के प्रमुख पदाधिकारी गण एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे श्री कृष्ण प्रताप जी ,श्री दीपक तिवारी जी, श्री महेंद्र प्रताप जी, श्री मयंक जी, श्री विमल जी साथ में बबुरी गांव के ग्राम प्रधान के पिताजी की भी उपस्थित रही सभी ग्रामीणों ने इस कार्यक्रम की सराहना की और पर्यावरण के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की
