सत्यबन्धु भारत
टड़ियावां,हरदोई। शनिवार को थाना क्षेत्र के गांव मझारी में कच्ची दीवार गिरने से उसके मलवे में दबकर एक महिला की मौत हो गई।परिजनों ने शव का अन्तिम संस्कार किया।
जानकारी के अनुसार गांव मझारी मजरा भराव निवासी उर्मिला 42 वर्ष पत्नी ऊदल शनिवार की सुबह घर में बैठी हुई थी।तभी पड़ोसी रामौतार की कच्ची दीवार अचानक गिरने से उर्मिला मलवे में दब गई।परिजन व पड़ोसियों ने जबतक महिला को मलवे से निकाला तब तक उसकी मौत हो गई। मृतका के दो बेटे व एक बेटी है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल सर्वेश ने गांव पहुँचकर घटना का जायजा लिया।वहीं परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।

