रेवा मुरादपुर गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर
शाहाबाद,हरदोई। शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रेवा मुरादपुर गांव के पास मंगलवार की देर रात किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी थी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। एक युवक की हालत ज्यादा नाजुक होने पर लखनऊ ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर वापस आ गए। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाया था।
कोतवाली क्षेत्र का उधरनपुर गांव निवासी शिवम (27) मंगलवार की शाम अपने पड़ोसी राघवेंद्र (24)के साथ एक विवाह समारोह में शामिल होने बाइक से पिहानी जा रहा था. रास्ते में रेवा मुरादपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के साथ ही घायलों को सीएससी में भर्ती कराया पर परिजनों ने शिवम को सीएचसी से रेफर कराकर लखनऊ के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई परिजनों ने बताया कि शिवम विवाहित था उसकी 5 साल की एक बेटी है शिवम के माता-पिता का काफी पहले देहांत हो चुका है। ताऊ सुनील ने उसका पालन पोषण किया था। उधर कोतवाल शिवशंकर ने बताया कि चचेरे भाई धीरज की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

