![]() |
| प्रतीकात्मक तस्वीर |
सत्यबन्धु भारत
लोनार,हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार सड़क किनारे एक पेंड से टकराई। जिसमें 5 लोग सवार थे। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। वही उसके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाल कर अस्पताल भिजबाया। वही मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के लोनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरदोई-लोनार मार्ग पर दुलारपुर चौराहा पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। जिसमें जनपद शाहजहांपुर के ग्राम निगोही निवासी मुनीर पुत्र हनीफ की मौके पर मौत हो गई। वही उसके साथी शाहजहांपुर के थाना शेहरामऊ दक्षिणी के अन्तर्गत जमुनपुरवा निवासी आकाश,फैजान, व लोनार थाना क्षेत्र के छहदना निवासी उत्तम व इमरान गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि। मुनीर अपने दोस्तों के साथ लोनार थाना क्षेत्र के छहदना गांव में तिलक समारोह में शामिल होने आया था। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच कर थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सोनकर ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल भेजा। वही मृतक मुनीर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

