सत्यबन्धु भारत
शाहाबाद,हरदोई। कल शाहाबाद स्थित डांक बंगले पर राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री श्री सुरेंद्र नाथ वाल्मीकि ने नगर पालिका के अधिकारियों,कर्मचारियों व शाहाबाद लेखपाल एवं तहसीलदार से एक मीटिंग की। जिसमे उन्होंने शाहाबाद नगर पालिका के सफाई कर्मियों के वेतन पीएफ एवं ठेका कर्मचारियों को 308 की जगह 349 की नई दर से वेतन देने के निर्देश दिए, साथ ही शाहाबाद नगर पालिका में 21 बैकलॉग सफाई कर्मचारी जो सफाई का कार्य नही करते हैं,उनके विषय मे भी तत्काल कार्यवाही करने का निर्देश दिया एवं कड़ी आपत्ति जताई।
राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष का स्वागत नगर पालिका के नामित सभासद एवं भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री एड0 महेंद्र वाल्मीकि ने फूल-माला पहना कर किया।
इस अवसर पर नामित सभासद पवन रस्तोगी भी मौजूद रहे एवं नेहाल सिंह वेदराम राजपूत जी,विनय वाल्मीकी एवं अन्य सभी अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ता एवं सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

