कुख्यात अपराधी, हिस्ट्रीशीटर, गैंगेस्टर व रजिस्टर्ड शराब माफ़िया सुभाष पाल की करोड़ों की संपत्ति हुई ज़ब्त

सत्यबन्धु भारत।सन्दीप कुमार
सुरसा,हरदोई । हरदोई में अभी कुछ दिन पूर्व ही पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभालते ही अजय कुमार सिंह ने हरदोई के शराब माफियाओं पर कड़ी कार्यवाही करने की शुरूआत कर दी है,इसी क्रम में नए कप्तान के नेतृत्व में आज हरदोई के एक रजिस्टर्ड शराब माफिया सुभाष पाल की करोड़ो की सम्पत्ति जब्त कर ली गयी,आज हरदोई पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि मजारिया *हिस्ट्रीशीटर (18 A)* सुभाष पाल पुत्र शिवदयाल पाल एक माफ़िया बदमाश है। यह माफ़िया बदमाश ग्राम गड़रियनपुरवा,थाना सुरसा,ज़िला हरदोई का बासिंदा है। इसका गैंग *D 155* क्रमांक पर पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज है।
आज गैंगेस्टर ऐक्ट की दफ़ा 14(1) के तहत कार्यवाही करते हुए इस बदमाश द्वारा काली कमाई से बनाई गई क़रीब ढाई करोड़ (₹ 2,50,00,000/ -) की संपत्तियों को ज़ब्त कर लिया गया है
पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि सुभाष पाल द्वारा अपने आपराधिक जीवन के शुरूआती दिनों में हत्या,फिरौती और अपहरण जैसी संगीन वारदातें अंजाम दी जाती थीं। परन्तु,इधर काफ़ी दिनों से यह मिलावटी/ ज़हरीली शराब का सौदागर बनकर अकूत प्रॉपर्टी बनाने में जुटा हुआ था
सम्पत्ति जबतीकरण के क्रम में इसकी गैस एजेंसी, पेट्रोल पंप, कई वाहन व प्लॉट शामिल हैं। जिसकी बाज़ार-क़ीमत करोड़ों में है।
इतना ही नही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस अपराधी और इसके 13 गुर्गों की अन्य संपत्तियों की जाँच जारी है। जल्द ही और भी जब्तीकरण की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। नवागत हरदोई कप्तान ने नेतृत्व में हुई इस कार्यवाही से हरदोई के शराब माफियाओं में हड़कम्प की स्थिति है।
