लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण का कार्यक्रम

                                                


सत्यबन्धु भारत

लखनऊ। लिव फ़ॉर अदर्स संस्था की उत्तरकाशी टीम द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण का कार्यक्रम संस्था की अध्यक्ष ऊषा शुक्ला जी के मार्गदर्शन में करवाया गया इसके साथ साथ किसानों को खरीफ ऋतु में बोई जाने वाली फसलों के बीजों का भी वितरण किया गया। संस्था की अध्यक्ष ऊषा शुक्ला जी ने बताया कि अभी संस्था के उत्तराखंड में कार्य की शुरुआत है इससे पहले संस्था उत्तर प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में ही कार्य कर ही रही थी। ज्ञात हो कि संस्था किसी भी प्रकार के सरकारी अनुदान के बिना कार्य कर रही है। जो भी कार्यक्रम होते हैं वो संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा आपसी सहयोग से किये जाते हैं। उधर संस्था की उत्तर प्रदेश की जिला टीमों के प्रमुखों, लखनऊ में बीनू मिश्रा जी और करुणा अग्रवाल जी,   चित्रकूट में अनुज पंडित जी, फतेहपुर में प्रशांत तिवारी जी और गोरखपुर में अजय त्रिपाठी जी द्वारा पौधरोपण का कार्य सम्पन्न किया गया।