सत्यबन्धु भारत
मल्लावां,हरदोई। कोरोना महामारी के आपदाकाल ने नाते रिश्तेदारों मित्रों और अपनों की पहचान करा दी। इस महामारी ने अमीर गरीब और व्यावहारिकता का भी ज्ञान कराया। हिंदू मुस्लिमों के बीच में सांप्रदायिक सौहार्द का वातावरण बना।
उक्त विचार समाजवादी सरकार में रहे राज्यमंत्री आबिद रजा ने समाजवादी पार्टी के नेता बृजेशकुमार वर्मा उर्फ टिल्लू भैय्या के समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा। जब कोई हिंदू कोरोना महामारी से ग्रस्त होकर खत्म हुआ और उसको शमशान तक ले जाने वाला कोई नहीं था तो मुस्लिम भाइयों ने उन्हें कंधा देकर शमशान पहुंचाया और वहीं अगर कोई मुस्लिम भाई खत्म हुआ है तो उसको भी हिंदू भाइयों ने कब्रिस्तान तक पहुंचा कर एक मिसाल कायम की है। हिंदू मुसलमान के बीच में बढ़ते सांप्रदायिक सौहार्द के कारण भारतीय जनता पार्टी की नींदे उड़ी हुई है वह हर तरीके के हंथकंडो में लगी हुई है कि किसी तरह से यह सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़े और हम अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम करें। लेकिन आप लोग होशियार रहियेगा इस बने हुए सांप्रदायिक सौहार्द के माहौल को बिगड़ने नहीं देना है। उन्होंने कहा कि हम संकल्प लें की इन सांप्रदायिक सौहार्द की जड़ों को मजबूत रखना है इन्हें कमजोर नहीं होने देना है यह जड़ें जब-जब कमजोर हुई है हमारा देश कमजोर हुआ है। बेकारी और बेरोजगारी पर उन्होंने सरकार की खिंचाई करते हुए कहा कि सरकार बोलने का तो बहुत काम करती है लेकिन वास्तविकता के धरातल पर नगण्य साबित हुई है। समाजवादी सरकार बनते ही सबसे पहले बेरोजगार नौजवानों छात्र मजदूर को रोजगार देने का काम किया जाएगा। उन्होंने अशफ़ाकउल्ला और भगत सिंह का उदाहरण देते हुए बताया जिस तरह से इन लोगों ने देश की आजादी के लिए हाथ मिलाया था और अंग्रेजों से लड़े थे उसी तरह हमें मिलकर चलना है जिससे इन सांप्रदायिक ताकतों को मुंह तोड़ जवाब दिया जा सके। बढ़ती महंगाई पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा यह सरकार गरीबों की तरफ ध्यान नहीं दे रही है जिनमें सबसे ज्यादा मध्यमवर्गीय परेशान है । किसान और छोटे व्यापारी तक भी कैसे अपने बच्चों का भरण पोषण कर रहे है यह किसी से छिपा नहीं है। आने वाले समय में जनता ने भाजपा के विकल्प के रूप में समाजवादी पार्टी को चुन लिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया एक समय था जब इंदरा गांधी मोदी के नाम पर प्रत्याशियों को अनदेखा करते हुए जनता वोट देती थी और प्रत्याशियों को विधानसभा पहुंचा देती थी लेकिन अब समय बदल चुका है अब जनता ने विकल्प के रूप में अखिलेश यादव को चुन लिया है वह जिसको टिकट दे देंगे वही विधानसभा में पहुंच जाएगा और बहुत जल्द ही समय से पहले चुनाव हो जाएंगे। वर्तमान सरकार हम सब को धोखे में रखकर समय से पहले चुनाव कराना चाहती है क्योंकि उनका सपना सत्ता पाना है इसलिए आप लोग पूरी तैयारी करते हुए भारतीय जनता पार्टी के सपनों को चकनाचूर करने में सहयोग करें। और तन मन धन से जनता के बीच में लग जाएं। उन्होंने कहा संभावित प्रत्याशी बृजेश कुमार वर्मा के लिए मेरी ओर से पूरा आशीर्वाद है आप लोग इनके साथ में कंधे से कंधा मिलाकर कामयाब बनाने में कोई कोर कसर न रखें जब हम और आप साथ में हैं तो टिल्लू भैया को मल्लावां से टिकट तो मिलेगा ही
कार्यालय पर मौजूद समाजवादी पार्टी के नेता बृजेश वर्मा उर्फ टिल्लू के अलावा संदीप शुक्ला, मानवेंद्र शुक्ला,शुभम पटेल, हर्षित पटेल,हरनाम यादव,
बदरुद्दीन अंसारी नगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी,सोने लाल यादव नगर उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी ,अभय अवस्थी सचिव समाजवादी पार्टी, पुष्पेंद्र यादव,खुशीराम कश्यप,मान सिंह यादव सहाब्दीपुर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

