![]() |
| शहीद जवान शैलेन्द्र फाइल फोटो |
सत्यबन्धु भारत
अंकित वर्मा
कछौना,हरदोई। देशवासियों के साथ ही आज हरदोई जिले के लोगों के लिए भी देश की सीमा से एक दुखद समाचार आया हैं। जम्मू कश्मीर के राजौरी में तैनात हरदोई जिले के कछौना कोतवाली क्षेत्र के पंचम खेड़ा निवासी बीएसएफ जवान शैलेंद्र के शहीद होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। बीएसएफ जवान शैलेंद्र के शहीद होने की सूचना मिलते ही शहीद के परिवार में कोहराम मच गया। पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गयी। शहीद बीएसएफ जवान शैलेंद्र का पार्थिव शरीर देर शाम पत्रक गांव पंचम खेड़ा पहुंचेगा। विकास खण्ड कछौना की ग्राम सभा कछौना देहात के गांव पंचम खेड़ा के सेवानिवृत्त ग्राम विकास अधिकारी भिखारी लाल का 37 वर्षीय पुत्र शैलेंद्र वर्मा बचपन से ही खेलकूद व पढ़ाई लिखाई में होनहार था। उसके अंदर देश भक्ति कूट-कूट कर भरी थी। इसी भावना के चलते उसने सेना में भर्ती का मन बनाया, अथक प्रयास से वर्ष 2003 में बीएसएफ में कांस्टेबल के पद पर चयन हो गया। गांव सहित युवा साथियों को काफी खुशी मिली। रविवार को परिजनों को सूचना मिली हृदय गति से जवान शहीद हो गया हैं। परिवारजनों और ग्रामीणों में इस दुख की खबर से कोहराम मच गया। सभी की आंखें नम हो गई। बुजुर्ग माता-पिता का रो रो कर बुरा हाल है।शहीद जवान को शादी कछौना के ग्राम सभा बर्राघूमन गोसवा से वर्ष 2006 में हुई थी। शहीद जवान के चार बच्चे हैं। बच्चों के ऊपर से पिता का साया उठ गया है। इस घटना से पत्नी बदहवास है। शहीद जवान का पार्थिव शरीर देर रात गांव में पहुंचने की सूचना है। शहीद जवान का अंतिम संस्कार गांव में किया जाएगा। शहीद जवान की याद में गांव में कोई ऐतिहासिक ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को खेलकूद में आगे बढ़ने के लिए मिनी स्टेडियम बनाने की मांग ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से की।

