लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

विवाद में दो पक्षों में पथराव,ईंट लगने से युवती की मौत




सत्यबन्धु भारत


पिहानी,हरदोई। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर गांव में शुक्रवार की देर रात दो पक्षों में विवाद में पथराव जमकर चले ईंट पत्थर जिसमें पत्थर लगने से एक युवती की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार पिहानी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम महमूदपुर निवासी शकील का गांव के ही एक युवक के बीच रास्ते का विवाद है। इस विवाद को लेकर शुक्रवार रात देर रात दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए दोनों पक्षों के बीच पथराव हो गया। इसी दौरान शकील की पुत्री नरगिस उम्र(18) पत्थर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी ले गई। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नरगिस के चाचा गुलाम अब्बास के मुताबिक गांव के ही निवासी 4 लोग लगातार पथराव कर रहे थे। इन्हीं के फेंके गए पत्थर से कुछ नरगिस के सिर पर लगे जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।