गोमती मित्रों की सक्रियता का एक कारण अनवरत योग करना भी है--अजय प्रताप सिंह
सुल्तानपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के एक दिन पूर्व रविवार को श्री सीता कुंड धाम पर साप्ताहिक श्रमदान इस संकल्प के साथ हुआ की गोमती मित्रों को हमेशा की तरह अपने जीवन में योग को महत्वपूर्ण स्थान देना चाहिए, वरिष्ठ पदाधिकारी अजय प्रताप सिंह ने बताया की गोमती मित्रों की अति सक्रियता का एक कारण अनवरत योग करना है,प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह एवं मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी ने गोमती मित्रों से आग्रह किया की अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को उत्सव के रूप में मनाते हुए अपने घरों में योग साधना के साथ-साथ और भी लोगों को उससे जुड़ने के लिए जागरूक करें,,श्रमदान घनघोर बारिश के बीच प्रातः ०६:०० बजे शुरू हुआ और तीन घंटे तक चलता रहा,, मुख्य रूप से उपस्थित रहे संरक्षक रतन कसौंधन, विनोद सेठ,मुन्ना सोनी,सुनील कसौंधन, अरविंद सोनी, अजय वर्मा,संतोष अग्रहरि, अर्जुन,वासु आदि।।


