
सत्यबन्धु भारत
राष्ट्रीय स्तर पर किया गया 1500 वृक्षारोपण
तीन संस्थाएँ मिलकर साप्ताहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभांरभ विश्व पर्यावरण दिवस से पूर्व किये। जिसमें वृक्षों के प्रति सजकता एवं ग्रामीण क्षेत्रो में वृक्षारोपण के महत्व के बारे में बताया गया। तीनों संस्थाओं ने मिलकर अलग-अलग क्षेत्रों में लगभग पाँच सौ वृक्षारोपण सफलता पूर्वक अपने टीम के साथ सम्पन्न किये।
जौनपुर की संस्था वृक्ष लगाओ वृक्ष बचाओ आंदोलन के मण्डल अध्यक्ष रोहित कुमार गुप्ता जी ग्राम व पोस्ट- भिटौली जिला- महराजगंज संस्था के संस्थापक महेश गुप्ता जौनपुरी के द्वारा फोन पर बातचीत करने के बाद पर्यावरण विषय को लेकर से प्रेरित होकर अपने टीम के साथ पर्यावरण का जिम्मा उठाते हुए अपने गाँव व अगल-बगल के क्षेत्रों में आम,नींबू,सागवन, नीम, बेल, आंवला, तुलसी एंव अन्य फलदार एवं छायावाद पौधों व वृक्षों का रोपण करके भविष्य में देख भाल करने का कठिन परिश्रम उठाते हुए शपथ लिए हैं कि इन वृक्षों को बड़े होने तक इनका देखभाल करते रहेंगे एवं भविष्य में फलदार एवं छायादार वृक्षों के रोपण का संकल्प लिए हैं। वही काव्य प्रहर संस्था के संस्थापक अरूण आनंद एवं सह संस्थापक केशव विवेकी जी अपने टीम के साथ गाजीपुर सुहवल में आम, सफेदा, तुलसी, नीम, अमरूद, बेल, जामुन एवं अन्य फलदार, छायादार पौधे व वृक्षों का रोपण अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक करके लोगों तक यह संदेश पहुँचाया है कि वृक्ष से ही जीवन संभव है। स्वयं केशव विवेकी जी ने अपने पैतृक ग्राम सभा भाला खुर्द में अपने परिवार के सहयोग से 50 वृक्षों को लगाएँ और उनके विकास हेतु आगे प्रयासरत रहेंगे। इस प्रयास में अन्य कई राज्यों के प्रकृति सहयोगियों का अप्रतिम सहयोग प्राप्त हुआ। आदर्श मोक्षधाम विकास समिति बगरू जयपुर द्वारा उत्तम योगदान किये गये। इस समिति के संयोजक व संस्थापक आदरणीय श्री रवि शंकर शर्मा व राम गोपाल शर्मा जी रहे। इनका विशेष धन्यवाद अरुण आनन्द जी व केशव विवेकी जी ने किये। सुधा अमृतम वेलफेयर सोसायटी की संस्थापिका सरस्वती शिल्पी सिंह जी विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर लोगों को आयुर्वेदिक, फलदार एवं छायादार वृक्षारोपण करने के लिए आग्रह करते हुए प्रकृति प्रेमियों का मनोबल बढ़ाने हेतु तीनों संस्था के सहयोग से वृक्षारोपण करने वाले वृक्ष मित्र को सम्मान पत्र देकर सम्मानित करने का निर्णय ली हैं। साथ ही साथ सभी पदाधिकारियों ने इस बार आने वाले मानसून में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का शपथ लेते हुए लोगों को कम से कम पाँच वृक्षारोपण करने के लिए अपने संदेश से गाँव व शहरी लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं।
सौभाग्य उदित हुए सभी के,
हमने मानव जीवन पाया है।
वृक्ष लगाकर हे सखा! तुमने,
हरियाली को और बढ़ाया है।
हर हाथ हर साथ वृक्ष लेकर,
जन-जन को आगे जगाते हैं।
केशव करता सभी को नमन,
आओ नये वृक्ष और लगाते हैं।
केशव विवेकी
