सत्यबंधु भारत, आजम खान
अयोध्या। अयोध्या में जमीनी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट की घटना सामने आई है।वही इस मारपीट की सारी घटना सीसीटीवी फूटेज कैमरे में कैद हुई। दरसअल पूरा मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के मकूबल साकिन मोहल्ला मियागंज राठहवेली का है।जहां जमीनी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है।मारपीट की सारी घटना सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हुई।इस मारपीट में 3 लोग काफी जख्मी हुए हैं।जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है।आपको बता दें कि अयोध्या शहर के पूर्व एडीजे फैज़ाबाद के समधी और दामाद, भाई पर जानलेवा हमला हुआ।इस घटना में घायल हुए पिता व उनके दो बेटे है।ज़िला अस्पताल में भर्ती हैं। पीड़ित का आरोप है। कि 24 घण्टे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नही किया जिसके चलते पीड़ित न्याय के लिए दर दर की ठोकरे का रह है।इस मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है जिसके बाद भी कोतवाली नगर की पुलिस ने अभी तक कोई गिरफ्तारी नही किया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी खुले आम घूम रहै है और पीड़ित व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। दूसरे पक्ष के लोगों ने मो०अलीम,को लोहे की रॉड से उनके सर पर हमला किया गया है। यह पूरा मामला 17 जून की दोपहर का बताया जा रहा है। फिलहाल घायलो में पीड़ित में पिता और दो बेटों के इलाज का इलाजः जिला अस्पताल में चल रहा है। दबंगो के खिलाफ पूर्व में कोर्ट के आदेश के बाद कोतवाली नगर में मुकदमा पंजीकृत है। और पुलिस आरोपी दबंगो के खिलाफ कार्यवाही करने से बच रही है।अब देखना वाली बात है सवाल यह उठता है आखिरकार पुलिस आरोपी दंबगो नके खिलाफ कार्यवाही क्यों नही कर रही है पीड़ित का घर पूरा परिवार डरा व सहमा हुआ है।

