सत्यबन्धु भारत
अंकित वर्मा
संडीला,हरदोई। थाना संडीला कोतवाली इलाके के उन्नाव रोड पर एक पुलिसकर्मी द्वारा घर के बाहर खड़े वाहनों के टायरों को सूजा भोंककर पंचर किए जाने का मामला सामने आया।
/>
दरअसल यह पूरा मामला संडीला कोतवाली इलाके के उन्नाव रोड का है। जहां पर घर के बाहर खड़े वाहनों के टायर पंचर करने का पूरा मामला घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। जिसके बाद यह मामला सामने आया। उन्नाव रोड पर खड़ी कई गाड़ियों के सभी टायर पंचर मिले तो स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। आखिर किसने और क्यों पंचर किए? आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी देखे गए तो एक पुलिसकर्मी गाड़ियों के पहिए पंचर करते हुए नजर आया। जिसके संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार यादव का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

