सत्यबन्धु भारत
मल्लावां,हरदोई। वर्तमान भाजपा की नीतियों से असंतुष्ट होकर दिन व दिन अब बुजुर्ग,नौजवान,महिलाएं,छात्र व मजदूर सभी 2022 विधानसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी को मत देने के लिए आतुर हैं। अब नारी शक्तियों भी अधिक से अधिक संख्या में समाजवादी पार्टी की नीतियों से प्रेरित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रही हैं।
159 बिलग्राम-मल्लावां समाजवादी पार्टी के भावी प्रत्याशी बृजेश कुमार वर्मा टिल्लू भैया के कार्यालय पर पहुंचकर महिलाओं ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर हरिनाम यादव,सुगम पटेल,हर्ष वर्मा तथा अन्य सपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
