लखनऊ । दिनांक 20.6.2021 रविवार को स्टे्प्स फाउंडेशन लखनऊ द्वारा गायत्री जयंती के पावन पर्व पर गायत्री परिवार के संस्थापक युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी द्वारा प्रतिपादित प्रज्ञा योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया । इस अभियान की थीम हैं - "घर घर पहुंचे प्रज्ञायोग , देश अपना बने निरोग"। इस क्रम में प्रज्ञा अभियान के योग - व्यायाम का शुभारंभ भी कर दिया गया। ज्ञात हो , यह अभियान प्रत्येक रविवार ; आगामी 1 वर्ष तक चलेगा।

