सत्यबन्धु भारत
आनंद दुबे ब्यूरो
अम्बेडकर नगर
अंबेडकर नगर। जिला अस्पताल अंबेडकर नगर में बुधवार की रात मीडियाकर्मी न्यूज़ कवरेज करने तथा बीमार व्यक्ति की सहायता करने के लिए जिला अस्पताल जाते हैं जहां डॉक्टर संगीता ड्यूटी के दौरान नदारद मिलती हैं। चिकित्सा कर्मी से बात करने पर पता चलता है कि भोजन करने के लिए गई है मीडिया कर्मी अपने अपने कैमरों में पूरी दास्तान का कवरेज करते हैं जिससे नाराज संगीता ने वायरल वीडियो में मीडिया कर्मी को फर्जी मुकदमा करवाने की धमकी देती हैं तथा डॉक्टर संगीता एक प्राइवेट अस्पताल का भार अपने कंधों पर उठा रखी है जिससे मामला उजागर न हो सर्वप्रथम पुलिस को न इंफॉर्मेशन देकर अपनी फालतू गुर्गे तथा गुंडे को बुलाती है मीडिया कर्मी को अंदर रोककर बेदर्दी से उनके साथ मारपीट की जाती है बताया जा रहा है कि हद तो तब हो जाती है जब
डॉक्टर संगीता द्वारा पालतू गुंडा एक मीडिया कर्मी के ऊपर पिस्टल रख देता और भद्दी भद्दी गालियां देता है कानून को अपने हाथ में लेने वाली डॉक्टर संगीता ने पत्रकार के ऊपर पहले हाथ उठाती हैं उसके बाद वहां पर मौजूद चिकित्सा कर्मी गुंडे बेदर्दी के साथ मारते रहते हैं और मोबाइल में कैद वीडियो को डिलीट करने के लिए मोबाइल छीन ली जाती है जिसमें गुफरान हाशमी लाइव खबर अब तक एवं एक अखबार में लिखते हैं सनी सोनी तरुण मित्र हिंदी दैनिक समाचार पत्र अमित यादव बुंदेलखंड इंडिया टुडे अहमद अली सलमानी एपीडीपी न्यूज़ इन लोगों पर डॉक्टर संगीता बिना किसी जांच तथा सबूत के सिर्फ अपने बचाव पक्ष में फर्जी मुकदमा पंजीकृत करा दिया। लेकिन मीडिया जगत में मामला और भी गंभीर होता दिखाई दे रहा है डॉक्टर संगीता द्वारा वायरल वीडियो में बार-बार यह कहा जा रहा तुम लोगों के ऊपर फर्जी मुकदमा करवा दूंगी इस मामले को लेकर प्रेस क्लब अध्यक्ष शैलेंद्र त्रिपाठी ने सैकड़ों पत्रकारों के साथ जिलाधिकारी को अवगत कराया जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन इस घटना पर सख्त दिखे और उन्होंने मजिस्ट्रेट की अगुवाई में मामले की जांच की जा रही है दूध का दूध पानी का पानी सामने आ जाएगा सवाल यह उठता है कि डॉक्टर संगीता द्वारा चिकित्सक की मर्यादा का उल्लंघन करते हुए कानून को अपने हाँथ में लेकर अपने गुंडों कर साथ खुलेआम पत्रकारों के साथ मारपीट कर रही हैं जो कि वायरल वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है। हालांकि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जांचोपरांत दोषियों पर सख्त कार्यवाही करने की बात कही है।

