लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, महिला गंभीर रूप से घायल



सत्यबन्धु भारत

मुनीश कुमार

 


शाहबाद,हरदोई। शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पेढाहथा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे। जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिससे सीएचसी शाहबाद में भर्ती कराया गया।


जानकारी के अनुसार शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के पेढ़हथा गांव निवासी ऋषिराम व रामपाल की पुरानी जमीनी रंजिश थी। जिसके चलते आज दोपहर दिनों पक्षों में झगड़ा हो गया। देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लाठियां चटकने लगी। जिसमें ऋषीराम की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उनके ही पुत्र ने आनन फानन में सीएचसी शाहबाद भर्ती कराया। जहां हालत नाजुक बनी हुई थी। सूत्रों ने बताया कि दोनों पक्षों में पुरानी जमीनी रंजिश थी। जिसके चलते आज दोनों पक्षों में जमकर हुई मारपीट। सूचना पर पहुंची शाहबाद कोतवाली पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की।