![]() |
| आदर्श प्रेस क्लब द्वारा शोक सभा |
प्रतापगढ़ में पत्रकार की हत्या पर जताया गया आक्रोश
सत्यबंधु भारत, गुलशन सिद्धकी
बीकापुर अयोध्या। आदर्श प्रेस क्लब बीकापुर के तत्वाधान में बुधवार को प्रेस क्लब बीकापुर के सभागार में शोक सभा का आयोजन किया गया। आयोजन को संबोधित करते हुए प्रेस क्लब के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार के के मिश्रा ने प्रतापगढ़ में कार्यरत पत्रकार शलभ श्रीवास्तव की शराब माफियाओं द्वारा की गई हत्या की कड़ी भर्त्सना करते हुए परिजनों को 1 करोड़ रुपए मुआवजे की मांग की है। अशोक सभा में उपस्थित पत्रकारों ने रामपुर भगन निवासी पत्रकार कमलेश श्रीवास्तव के भाई के निधन तथा पत्रकार संतोष पांडेय की माता की मृत्यु पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा में प्रमुख रूप से प्रेस क्लब के संरक्षक अम्बिका मिश्रा व बृजेश तिवारी , अध्यक्ष अरुण मिश्रा , सचिव संदीप मिश्रा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र पाठक , हरिओम पाण्डेय , गुलशन सिद्धकी , अवधराम यादव , विवेक तिवारी, राकेश मिश्र , पुष्पेंद्र मिश्रा , योगेंद्रनाथ उपाध्याय , प्रदीप तिवारी , मनोज तिवारी ,केएस मिश्रा , फूलचंद राघवेंद्र मिश्रा , यादवेंद्र मोहन यादव , अंकुर श्रीवास्तव, आलोक सिह समेत दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे।

