
सत्यबन्धु भारत
सन्दीप कुमार
हरदोई। जिलाधिकारी अविनाश कुमार व अपर जिलाधिकारी संजय सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट स्थित स्वच्छता वाटिका में किया वृक्षारोपण पौधारोपण किया।
जिसमें औषधि व ऑक्सीजन देने वाले पौधों का रोपण किया गया।
जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि पेड़ ही जीवन है। 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर हम सभी को वृक्षारोपण करना चाहिए। वृक्ष बारिश के लिए महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। औद्योगिक विकास के कारण वृक्षों का कटान हो रहा है। लिहाजा हमें वृक्षारोपण पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण को लेकर जागरूकता लाने की आवश्यकता है। इसके लिए सामाजिक संगठनों को आगे आने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए वृक्षारोपण समय की मांग है। अपर जिलाधिकारी संजय सिंह ने कहा कि वृक्ष लगाना और उसकी परवरिश करना लाखों रुपए का दान देने से ज्यादा अच्छा है।
उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे पर्यावरण का संतुलन बनाने में कारगर साबित होते हैं। इसलिए हम सभी को इस पुण्य काम के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों, महिलाओं को वृक्षों की सुरक्षा और वृक्षारोपण के लिए जागरूक करना होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस तरह का कार्यक्रम किया जाना चाहिए। इस मौके पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार,अपर जिलाधिकारी संजय सिंह के साथ भारी संख्या में लोग व पुलिस बल उपस्थित रहे।
