पेइचिंग,: विश्वविख्यात होने के लिए दुनिया के कई लोग ऐसे ऐसे कारनामे कर जाते हैं, जो हैरतअंगेज होते हैं और जिनपर यकीन करना आसान नहीं होता है। इंसानों ने दुनिया में खुद को सबसे अलग दिखाने के लिए नामालुम कैसे कैसे कारनामों को अंजाम दिया है। चीन की एक महिला ने भी अपने पलकों की बाल को असाधारण तरीके से बढ़ाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इस महिला के पलकों के बाल को देखकर आपको यकीन नहीं होगा, कि भला एक इंसान के पलकों का बाल इतना कैसे बढ़ सकता है। हालांकि, इस महिला का मानना है कि इसके ऊपर दैवीय कृपा है।
महिला ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
चीन के दक्षिणी हिस्से चांगझोउ में रहने वाली इस महिला का नाम है यू जियानजिया, जिसने पलकों की बाल बढ़ाने का अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। इससे पहले 2016 में इसी महिला ने सबसे लंबी पलक होने का रिकॉर्ड बनाया था। उस वक्त महिला यू जियानजिया की पलकों की लंबाई 12.5 सेटीमीटर थी, लेकिन पांच सालों में महिला ने अपनी पलकों के बाल की लंबाई को और ज्यादा बढ़ाया है। और अब महिला की पलकों की लंबाई 20.5 सेंटीमीटर हो चुकी है और पांच सालों के बाद महिला यू जियानजिया ने अपना ही रिकॉर्ड ब्रेक किया है।

