लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

कहीं भ्रष्टाचार की थाली में तो नही परोसी गयीं यहां की सरकारी जमीनें?



आखिर यहाँ किसकी सह पर हो रहा जंगल ढाक की सरकारी भूमि पर पुनः अवैध निर्माण


सत्यबन्धु भारत

सी वी आज़ाद


हरदोई। हरदोई की सदर तहसील के ग्राम सभा नानकगंज ग्रांट में (गाटा संख्या-1173) सरकारी भूमि पर एक बार पुनः अवैध निर्माण जोर-शोर से जारी है,जिस पर अभी चंद रोज पहले ही अवैध निर्माण की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल होने का संज्ञान लेकर एसडीएम सदर की मौजूदगी में बुलडोजर गरजा था।

मिली जानकारी के अनुसार अवैध निर्माण का कारनामा एक माननीय के खास,यहां के वर्तमान प्रधान के संरक्षण में हो रहा है,सूत्रों का दावा है कि माननीय के खास होने की कृपा के चलते यहाँ का वर्तमान प्रधान क्षेत्रीय लेखपाल से मिलीभगत कर इस ग्राम सभा की अधिकांश सरकारी जमीनों (कब्रिस्तान, जंगल ढाक, नवीन परती और तालाब आदि) को भूमिधरी जमीनों से मिलाकर उनपर अनाधिकृत तरीके से प्लाटिंग का बड़ा खेल कर चुका है। बाकी बची जमीनों को भी जिम्मेदारों की मिलीभगत से भ्रष्टाचार की थाली में परोसा जाने की तैयारी है। जब हमने इस सम्बंध में एसडीएम सदर सौरभ दुबे से बात की तो उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण को जल्द ही ध्वस्त कराया जाएगा, बाकी सरकारी जमीनों को भी जांच कराकर कब्जामुक्त कराया जाएगा,लेकिन यह तो देखने की बात होगी कि गरीबो के आशियानों पर बेरहमी से गरजने वाला हरदोई प्रशासन का बुलडोजर यहां कितनी बेरहमी दिखा सकेगा। फिलहाल खबर लिखे जाने तक अवैध निर्माण धड़ल्ले से जारी है।