
सत्यबन्धु भारत। गुलशन सिद्दीकी
पूराकलंदर अयोध्या। एसएसपी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत व थानाध्यक्ष सन्तोष कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना पूराकलंदर पुलिस टीम द्वारा शनिवार को सुबह करीब 7 बजे थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित भदरसा मोड़ से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। जिसे थाने ले जाकर पूछताछ करने पर अभियुक्त अपना नाम दिनेश तिवारी उर्फ सोनू पुत्र केशरी प्रसाद तिवारी निवासी आजाद नगर कोतवाली बीकापुर जनपद अयोध्या बताया थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त के कब्जे से 15 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुआ है। अभियुक्त के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में मनोज कुमार प्रजापति मुख्य आरक्षी विवेक कुमार यादव,आरक्षी शैलेश कुशवाहा, सूर्यबली वर्मा शामिल रहे।
