लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

सिंधी समाज के लोगों ने ओम शिवाले मंदिर के सामने जेष्ठ माह के बड़े मंगल पर भंडारे का आयोजन किया



सत्यबन्धु भारत, आजम खान 


अयोध्या। जनपद अयोध्या में रामनगर कॉलोनी के पास ओम शिवाले मंदिर के सामने सिंधी समाज के द्वारा ज्येष्ठ मास के बड़े मंगलवार के अवसर पर सिंधी समाज के लोगों ने भव्य भंडारे का आयोजन किया। भंडारे का शुभ आरंभ छोटी छावनी के उत्तराधिकारी कमल नयन दास जी महाराज व

नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास व सिंधी समाज के लोगो ने हनुमान जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया।इस अवसर पर ओम शिवालय मंदिर के महंत गणेश राय दास व समाजसेवी सुरेश भारती व सिंधी समाज के लोग मौजूद रहे। ये भंडारा मंगलवार जेष्ठ माह के अंतिम मंगलवार के अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया और सुरेश भारती ने बताया कि जेष्ठ माह का ये अंतिम मंगलवार है इसके उपलक्ष्य में बड़े मंगल पर सभी को हार्दिक बधाई वही बड़े मंगल के अवसर पर सुरेश भारती ने कोरोनावायरस के जल्द से जल्द खत्म होने की हनुमान जी से प्रार्थना की ये भंडारा सुबह से प्रारंभ हुआ और शाम तक चला जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।समाज सेवी सुरेश भारती ने कहा कि श्रीराम भक्त हनुमान जी समस्त संकटों का निवारण करने वाले हैं वर्तमान स्थिति का समन भी हनुमान जी ही करेंगे हम भक्तों को ऐसा विश्वास है।वर्ष में ज्येष्ठ मास में पड़ने वाला मंगलवार हर प्रकार से मंगलकारी है। प्रसाद वितरण और भगवान की स्तुति कल्याणकारी सिद्ध होगी।