लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

खुली उन्नाव नगरपालिका की पोल,सड़क हादसों को दे रही दावत

 



सत्यबन्धु भारत,-  रजत अवस्थी                        

एक तरफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर बेहद सख्त नज़र आते हैं तो दूसरी तरफ स्थानीय अधिकारियों को इसकी तनिक भी फिकर नहीं है। वैसे तो यह मामला बहुत ही छोटा लगता है लेकिन ज़रा सोचिए कि अगर इसी छोटी समस्या में किसी व्यक्ति के साथ अनहोनी हो जाये तो उसके लिए या उसके परिवार के लिए कितनी बड़ी समस्या उत्पन हो सकती है हजारी टोला उन्नाव सिद्धनाथ मंदिर  रोड पर भरा नाले का  पानी जिसमे आने जाने वाले लोगों को लगातार परेशानी उठानी पड़ती है कोई न कोई इस भरे पानी में आये दिन गिरता रहता है

यहाँ तक की मंदिर जाने के लिए भी नाले के पानी से होकर जाना पड़ता है । मंदिर जाने में भक्क्तो को सबसे पहले इस गंदे पानी को पार करना पड़ता है जो बेहद खतरनाक है। 

दूसरी तरफ नगर पालिका को इस बात की कोई परवाह नहीं है