सत्यबन्धु भारत
शाहाबाद,हरदोई। गुरुवार को प्रशासन से व्यथित फल विक्रेताओं,पटरी दुकानदारों ने उपजिलाधिकारी कपिल देव सिंह यादव के समक्ष भारत विकास परिषद के सचिव बसंत गुप्ता के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। पटरी दुकानदारों,फल विक्रेताओं का आरोप था कि बुधवार को नगर पालिका परिषद द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी फल विक्रेताओं को गुरुवार से अपनी ठेली, नवीन मंडी स्थल पर लगानी होगी।फल विक्रेताओं का कहना था कि नवीन मंडी स्थल पर ठेली लगाने से बाहर से आने वाले ग्राहक मंडी स्थल नहीं पहुंच पाएंगे।जिससे फल विक्रेताओं की बिक्री प्रभावित होगी।और फल विक्रेता बेरोजगार हो जायेगा।अधिवक्ता बसंत गुप्ता का तर्क था कि राज्य सरकार की मंशा है कि पटरी दुकानदार अपनी जगह पर ही व्यापार करेंगे।जिससे संबंधित समाचार दैनिक समाचार पत्रों में आज ही प्रकाशित हुआ है। इसलिए फल विक्रेताओं की समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए यथास्थान सभी ठेले लगाने दिए जाएं। अन्यत्र स्थानांतरित न किए जाएं।
इस पर उपजिलाधिकारी कपिल देव सिंह यादव ने फल विक्रेताओं से कहा कि सारे ठेले डामर रोड छोड़कर लगाएं,पालीथीन अथवा अन्य प्रकार के तंबू आदि न लगाएं।सभी फल विक्रेताओं ने एस डी एम के निर्देशों का पालन करने पर सहमति जताई।
इस प्रदर्शन में राम लड़इते ,शेरू,आसिक,सलमान,राम सागर,मोमीन,मुजीव,ओमकार,खलीक,रामवीर कुशवाहा समेत अनेक फल एवं पटरी दुकानदार शामिल रहे व बसंत गुप्ता के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। पटरी दुकानदारों,फल विक्रेताओं का आरोप था कि बुधवार को नगर पालिका परिषद द्वारा निर्देशित किया कि सभी फल विक्रेताओं को गुरुवार से अपनी ठेली, नवीन मंडी स्थल पर लगानी होगी। फल विक्रेताओं का कहना था कि नवीन मंडी स्थल पर ठेली लगाने से बाहर से आने वाले ग्राहक मंडी स्थल नहीं पहुंच पाएंगे।जिससे फल विक्रेताओं की बिक्री प्रभावित होगी।और फल विक्रेता बेरोजगार हो जायेगा। अधिवक्ता बसंत गुप्ता का तर्क था कि राज्य सरकार की मंशा है कि पटरी दुकानदार अपनी जगह पर ही व्यापार करेंगे। जिससे संबंधित समाचार दैनिक समाचार पत्रों में आज ही प्रकाशित हुआ है। इसलिए फल विक्रेताओं की समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए यथास्थान सभी ठेले लगाने दिए जाएं। अन्यत्र स्थानांतरित न किए जाएं।
इस पर उपजिलाधिकारी कपिल देव सिंह यादव ने फल विक्रेताओं से कहा कि सारे ठेले डामर रोड छोड़कर लगाएं,पालीथीन अथवा अन्य प्रकार के तंबू आदि न लगाएं।सभी फल विक्रेताओं ने एसडीएम के निर्देशों का पालन करने पर सहमति जताई।

