वैश्विक महामारी करोना से भुखमरी के कगार पर पहुंचे प्राइवेट अध्यापक एवं कोचिंग संचालक अपने सर्वाइवर के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं उत्तर प्रदेश कोचिंग संघ की बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने उत्तर प्रदेश कोचिंग संघ के अध्यक्ष श्रीमान बादल चोपड़ा की बातों को ध्यान से सुनने के बाद कोचिंग संघ की मांगों को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
उधर अखिल भारतीय कोचिंग संघ की बैठक में कोचिंग संचालन के लिए अलग से कानून बनाने के लिए सरकार को ज्ञापन सौंपने का प्रस्ताव पारित हुआ अखिल भारतीय कोचिंग संघ के संयोजक अखिलेश्वर नाथ पांडे ने बताया भारत के 14 राज्यों के कोचिंग संचालक वर्तमान में संगठन से जुड़ चुके हैं। उत्तराखंड के राज्य संयोजक पंकज सम्राट ने गुजरात के राज्य संयोजक शैलेंद्र सिंह ने बिहार के राज्य संयोजक अरुण मिश्रा ने एवं दिल्ली के राज्य संयोजक रूपेश सिंह ने अपने विचार रखे। मार्गदर्शक मंडल में से श्रीमान त्र्यंबक तिवारी ने सभी को एकजुट होकर के सामूहिक कार्य करने के लिए निर्देश दिया।

