![]() |
| जलभराव का निरीक्षण करती हुई महापौर संयुक्ता भाटिया |
लखनऊ। महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया द्वारा लखनऊ शहर में निरन्तर हो रही मानसून वर्षा एवं कुछ स्थानों पर जलभराव की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। मा. महापौर जी द्वारा विशेष रूप से इंदिरा नगर क्षेत्र में स्थित कुकरैल बंधा बाढ़ पम्पिंग स्टेशन बैरल नंबर 3, बैरल नंबर-4, बैरल नंबर-5 का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बैरल के संबंधित सहायक अभियंता व अवर अभियंता को बैरल के उचित रखरखाव एवं समय से पम्प चलाकर जलभराव की समस्या के निराकरण हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के समय संज्ञान में आया कि कुकरैल बंधे के दायी ओर सिंचाई विभाग के बैरल से बैकफ्लो की समस्या है एवं प्रकरण पी.डब्ल्यू.डी. एवं सिंचाई विभाग के मध्य समन्वय न होने के कारण जिसके कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। मा. महापौर जी द्वारा सिंचाई विभाग अधिकारियों से वार्ता करके समन्वय स्थापित कर सिंचाई विभाग के बैरल को बंद कर जल निकासी कराने के निर्देश दिये गये। मा. महापौर जी के निरीक्षण के समय उपस्थित क्षेत्रीय सहायक अभियंता व अवर अभियंता को जलभराव की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल उसका निराकरण कराने के निर्देश दिये गये।
उपरोक्त के अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री महेश वर्मा द्वारा जलभराव के दृष्टिगत शहर के विभिन्न क्षेत्रो एवं बाढ़ पम्पिंग स्टेशनो का निरीक्षण किया गया। जोन-2 क्षेत्र के निरीक्षण में कहीं पर भी जलभराव नहीं पाया गया। जोन-7 में सतुआ तालाब के साथ-साथ इंदिरा नगर में कुकरेल बंधे के निरीक्षण किया गया, इसके दौरान क्षेत्रीय पार्षद श्री मनोज अवस्थी भी उपस्थित रहे। निरीक्षण में बटलर पैलेस बैरल, लाप्लास बैरल, जी.एच. कैनाल, वजीरगंज, हाथी पार्क, सरकटा नाला, हार्डिंग-2 बैरल स्थित नगर निगम के पम्पिंग सेट चलवा कर जलभराव की समस्या निस्तारित करायी गयी। जोन-3 क्षेत्र अधिशासी अभियंता श्री मनीष अवस्थी एवं जोनल अधिकारी श्री राजेश सिंह द्वारा हार्डिंग-2 बैरल चलाकर नाले में आने वाले पानी का डिस्पोजल कराये जाने के निर्देश दिये गये। जोन-6 में बालागंज वार्ड के हरीनगर मोहल्ला नाले का पानी के कारण जलभराव के संबंध में अवगत कराया गया कि एल.डी.ए. द्वारा बनाई गयी नाले की रिटर्निंग वाल के कारण पानी का निकास न होने से जलभराव हो रहा है। यहाँ रिंग रोड दुबग्गा के आगे तक पानी आता है। क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों के द्वारा जल निकासी कराकर समस्या का निराकरण कराया गया। उपरोक्त के अतिरिक्त सपना स्वीट हाउस पर जलभराव की समस्या होने पर पम्प लगाकर जल निकासी कराते हुए समस्या का निराकरण कराया गया।

