लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

लक्ष्य के अनुसार टीकाकरण कराने वाले सरपंचों को किया जाएगा सम्मान

  


सत्यबन्धु भारत

सन्दीप कुमार


हरदोई। 21 जून 2021,जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने ब्लाक सुरसा के प्राथमिक विद्यालय सुरसा एवं प्राथमिक विद्यालय खजुरहरा में आयोजित कोविड-19 टीकाकरण कैम्प का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय सुरसा में टीकाकरण कम होने पर जिलाधिकारी ने संबंधित ग्राम प्रधान आदि से कहा कि ग्राम पंचायत के सभी मजरों में 45 वर्ष से ऊपर एवं 18 से 44 वर्ष तक के समस्त महिला/पुरूष तथा नवयुवक/युवतियों का टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें।

इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने सुरसा ग्राम का भ्रमण कर लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि कोरोना वैक्सीन पूर्ण रूप से सुरक्षित है और इससे किसी प्रकार का दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है, इसलिए सभी ग्रामवासी प्राथमिकता पर टीकाकरण करायें। प्राथमिक विद्यालय में आयोजित टीकाकरण कैम्प के निरीक्षण में जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान, पूर्व प्रधान, कोटेदार, आशा, आंगनबाड़ी आदि से कहा कि ग्रामवासियों की भ्रांतियों को दूर कराते हुए उनके परिवार तथा समाज के स्वास्थ्य हित को ध्यान में रखते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप सभी का टीकाकरण करायें और निर्धारित लक्ष्य के अनुसार कोविड-19 टीकाकरण कराने वाले ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया जायेगा। निरीक्षण के दौरान खण्ड विकास अधिकारी सुरसा रामप्रकाश वर्मा, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार, अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित ग्राम प्रधान, कोटेदार तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।