लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

संदिग्ध अवस्था में बाग में मिला अधेड़ का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

 

                                                


सत्यबन्धु भारत


हरियांवा,हरदोई। हरियांवा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक गांव में संधिग्ध अवस्था में अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वही परिजनों ने हत्या की अशंका जताई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक हरियांवा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कमालपुर गांव निवासी सुरेश पुत्र रेवती उम्र 45 वर्ष का शव गांव के ही जूनियर हाई स्कूल के सामने अजय के बाग में सुबह करीब 7 बजे शव पड़ा देखा गया। जिसकी सूचना परिजनों को हुई। परिजन रोते बिलखते बाग में पहुंचे। वही क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हो रहीं।। पत्नी सुशीला व परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। स्वजनों ने बताया कि सुरेश की कोई संतान नहीं थी। और वह गांव के ही टीयूबैल पर रहता था। वही हरियांवा थाना पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।