लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

सारे भुगतान सही और रेग्यूलाइज्ड ’, निराधार पायी गयी शिकायत


प्रबंधन की जांच में आरोप निराधार निकले

लखनऊ। निर्माण निगम की टिहरी ईकाइ के सन्दर्भ में एकल हस्ताक्षर करके पैसा निकालने की शिकायत पूरी तरह से निराधार पायी गयी है। निगम की टिहरी ईकाइ में जिन-जिन भुगतान की शिकायत की शिकायत की गयी थी वो सारे भुगतान सही पाए गए हैं। इतना ही नहीं इकाई के एकाउंट विभाग में  ये सारे भुगतान रेग्यूलाइज्ड भी हैं। 

दरअसल मामला वर्ष 2018 का है। उस वक्त टिहरी इकाई के तत्कालीन प्रभारी अधिकारी डीसी पंत के खिलाफ एक संगठन ने मुख्यमंत्री को एक शिकायत की थी। इस शिकायत के मुताबिक प्रभारी अधिकारी डीसी पंत ने एकल हस्ताक्षर कर निगम का करोड़ों रुपए निकाल लिए हैं। यह शिकायत प्रथम दृष्टया ही फर्जी नजर आ रही थी बताया गया है कि इन तथ्यों के बाद भी निर्माण निगम प्रबंधन ने इस मामले की जांच कराई। जांच में सक्षण अधिकारी ने भी इस आशय की शिकायत को गलत पाया। जांच में पाया गया कि लेखाकार ने भी शिकायत में जिन-जिन भुगतान की बात  कही गयी है वो सभी सभी भुगतान रेगुलाइज कर लिए हैं। ऐसे में शिकायत औचित्यहीन और निराधार है। कहा तो यह भी जा रहा है कि ऐसी शिकायतों का मकसद प्रबंधन पर गलत दबाव बनाना होता है। 

वहीं इस बावत निगम सूत्रों ने बताया कि कई ठेकेदार नियम विरुद्ध भुगतान करने का दबाव बनाते हैं और जब किसी कारणवश भुगतान नहीं होता है तो फर्जी शिकायत का दबाव बनाया जाता हैं। कर्मचारियों ने बताया कि ऐसा ही सिलसिला सूडा ईकाइ-1 कानपुर में भी हो रहा है। यहां निराधार शिकायत करके अधिकारियों को परेशान करने वाला एक सिंडिकेट ऐसा काम कर रहा है। इटावा अंचल के महाप्रबंधक को भेजे जाने वाले पत्र में भी इन सब बातों का उल्लेख किया गया है।