लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

जिला अस्पताल में प्रसवकक्ष में घुसने से महिला चिकित्सक ने दिया थाने में तहरीर



सत्यबन्धु भारत

अम्बेडकर नगर

जिला अस्पताल और विवाद दोनों एक दूसरे के पर्याय बन चुके हैं। जिला अस्पताल में आए दिन विवाद होना सामान्य बात हो चुकी है। बुधवार की रात भी जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में स्थित प्रसव कक्ष में घुसने का प्रयास कर रहे अमित यादव व तीन चार अन्य लोगो को जब वहां मौजूद स्टाफ नर्सों ने वीडियो बनाने से रोका तो विवाद बढ़ गया। स्टाफ नर्सों ने इस संबंध में डॉक्टर संगीता सिंह को जानकारी दी । डॉ संगीता ने अस्पताल पहुंचकर उन लोगों से प्रसव कक्ष में जाने के बारे में पूछताछ की तो उन सब ने अभद्रता शुरू कर दी। इसके बाद वहां मौजूद स्थानीय लोगों के अलावा चिकित्सकीय कर्मियों ने उन सब को बुरी तरह पीट दिया। इस पूरे घटनाक्रम के बीच जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ राकेश कुमार सिंह बीच-बचाव करते रहे हालांकि उन्हें इसमें सफलता नहीं मिल सकी। बताया जाता है कि जिला अस्पताल पहुंचने के पूर्व अमित यादव व अन्य लोग सम्बन्धित चिकित्सक की निजी क्लीनिक पर भी गए हुए थे। जिला अस्पताल में हुए विवाद की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची लेकिन तब तक सभी लोग फरार हो चुके थे। जिला अस्पताल में हुये पूरे घटनाक्रम की शिकायत डॉक्टर संगीता सिंह ने अकबरपुर थाने में की है ।उन्होंने बताया कि वह पूरे प्रकरण को जिला अधिकारी के संज्ञान में भी ला रही है।