बीकापुर अयोध्या। जेष्ठ मास के अंतिम मंगलवार को बीकापुर कस्बा बाजार के उत्तरी छोर पर आजाद नगर मोहल्ले के पास हनुमान मंदिर पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया इसके पूर्व रामचरितमानस के सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। आयोजक मंडल के रमेशचंद्र जायसवाल चीनी जयसवाल बंटी राजेश आदि लोगों ने बताया कि जेष्ठ मास के अंतिम मंगलवार को रामचरितमानस के सुंदरकांड का पाठ करवाया गया और भंडारे का भी आयोजन किया गया। सभी कार्यक्रम कोबिड19 के प्रोटोकॉल के तहत किया गया है। तथा हनुमान जी महाराज से देश और समाज को कोरोनावायरस संक्रमण मुक्ति किए जाने की प्रार्थना की है।

