लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

मन्दिर गयी युवती पर तेज रफ्तार इनोवा कार ने बरपाया कहर

 नशे में धुत्त कार चालक ने कार रोक रहे लोगों को रौंदने का किया प्रयास




सत्यबन्धु भारत।सीवी आज़ाद

देहात कोतवाली,हरदोई। लखनऊ रोड पर स्थित खेतुई बालाजी मन्दिर गेट के पास कल दिनांक 26.06.21 को दिन के करीब 12 बजे तेज रफ्तार इनोवा कार की टक्कर से मन्दिर गयी एक युवती गम्भीर रूप से घायल हो गई। जबकि उसके साथ गए परिजनो को मामूली चोटें आई।कुछ प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो लोगों ने नशे में धुत्त इनोवा कार को रोकने की कोशिश की तो कार चालक ने रोक रहे लोगो को भी रौंद देने का प्रयास किया,और कार को भगा ले गया,वही घायल युवती की हालत गम्भीर होने के चलते लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उसके दाएं पैर में बड़ा फैक्चर होने के साथ ही उसकी हालत स्थिर बनी हुई है मिली जानकारी के अनुसार युवती पिहानी थानाक्षेत्र के एक मोहल्ले की निवासी थी और कुछ दिन बाद उसकी शादी हरदोई के चौहान थोक में होना तय थी,दुर्घटना के समय वह अपने परिजनों के साथ देहात कोतवाली के अंत र्गत आने वाले लखनऊ रोड पर स्थित खेतुई बालाजी मन्दिर में प्रसाद चढ़ाकर मन्दिर से निकल रही थी कि तभी हरदोई की ओर से तेज रफ्तार सेआ रही इनोवा कार (UP25BT1800) के कहर का सामना करना पड़ गया,इस सम्बन्ध में परिजनों ने आज देहात कोतवाली में कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुए तहरीर दी है,वही देहात कोतवाली प्रभारी द्वारा फोन पर इस सम्बंध में पूछे जाने पर बताया गया कि घटना की तहरीर उन्हें प्राप्त हुई है व मुकदमा दर्ज कर जांच के आधार पर आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी,खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नही हो सका था।