![]() |
| प्रतीकात्मक तस्वीर |
सत्यबन्धु भारत
हरपालपुर,हरदोई। बीते शनिवार की शाम को थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था ,जो गंभीर हालत में भूसे के रूप में मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम- ललुआमऊ थाना- हरपालपुर निवासी सचिन पाल पुत्र शिवशरण उम्र 21 वर्ष कल शनिवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया था ।परिवार वालों द्वारा जानकारी मिलने पर युवक की यथासंभव तलाश की गई ,परंतु कोई पता नहीं चल सका। आज सुबह भूसा रखे जाने के कूप में युवक गंभीर हालत में मिला।
युवक के शरीर एवं गर्दन पर चाकू के निशान थे, जिससे प्रतीत हो रहा था कि किसी व्यक्ति द्वारा जान लेने की नियत से ऐसा किया गया है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि युवक को मरा जानकर मारने वाला व्यक्ति मौके से फरार हो गया। मरणासन्न हालत में युवक के मिलने पर परिवार वालों द्वारा युवक को गंभीर परिस्थिति में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर में भर्ती कराया गया है, जहां युवक का इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष दीपक शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।

