
सत्यबन्धु भारत
पुलिस क्षेत्राधिकारी बीकापुर तहसीलदार वा नायब तहसीलदार ने किया वृक्षारोपण।
सत्यबंधु भारत, गुलशन सिद्दीकी
बीकापुर अयोध्या। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बीकापुर में स्थित आदर्श प्रेस क्लब के बैनर तले शनिवार को वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। वृक्षारोपण के दौरान स्थानीय पत्रकारों तथा उपस्थित जनों ने पर्यावरण में हरित क्रांति लाने हेतु संकल्प व्यक्त करते हुए प्रत्येक व्यक्ति एक वृक्ष का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित क्षेत्राधिकारी पुलिस बीकापुर सत्येंद्र भूषण ततिवारी तहसीलदार पवन कुमार गुप्ता नायब तहसीलदार गरिमा वर्मा पर्यावरण राघवेंद्र प्रताप सिंह शिव बाबू ने एक वृक्ष रोपित करते हुए प्रेस क्लब बीकापुर द्वारा किए जा रहे इस कार्य की सराहना की। अपने संक्षिप्त संबोधन के दौरान क्षेत्राधिकारी ने पत्रकारों द्वारा शुरू किए गए इस अभियान को समाज के लिए सीख करार दी वहीं दूसरी ओर तहसीलदार बीकापुर में प्रेस क्लब बीकापुर के वृक्ष रोपण कार्यक्रम को प्रेरणादायक बताते हुए स्वयं भी उपस्थित जनों से एक एक वृक्ष लगाने की अपील की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरुण मिश्रा कोषाध्यक्ष राजेंद्र पाठक संरक्षक बृजेश तिवारी गुलशन सिद्धिकी, राघवेंद्र मिश्रा, केएस मिश्रा, राहुल शर्मा, आदित्य श्रीवास्तव, राकेश तिवारी फूलचंद , पुष्पेंद्र मिश्रा, आलोक सिंह एडवोकेट आदि लोग मौजूद रहे।
