
सत्यबन्धु भारत
सन्दीप कुमार
पाली,हरदोई। पाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लखमापुर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकता मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लखमापुर निवासी प्रदीप (24) पुत्र अशोक कुमार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तत्काल थाना प्रभारी राजेश राय मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी राजेश राय ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
