
सत्यबन्धु भारत
गोरखपुर! नर सेवा नारायण सेवा के उद्देश्य परक निरन्तर अग्रसर सामाजिक धार्मिक एवं राष्ट्रवादी विचारधारा युक्त संगठन युवा जनकल्याण समिति द्वारा संचालित भारतीय युवा जनकल्याण समिति के संचालक व प्रदेश अध्यक्ष युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय कोरोना काल मे विगत दो सप्ताह से मिशन जनमानस सेवा सुपर 30 के तहत अपने घर पर ही भोजन बनाने का कार्य प्रारम्भ किया है,इसके लिए युवा समाजसेवी ने घर पर ही एक अलग स्थान पर समाज सेवा हेतु बनाये जाने वाले भोजन का निर्माण से लेकर पैकिंग तक परिवार के सदस्यों के सहयोग से करते आ रहे है.
सरकार व निजी संस्थाओं के सहयोग के बिना ही युवा समाजसेवी अपने परिचित के लोगो के सहयोग आदि से 15 दिनों से जरुरतमंदो मे विभिन्न प्रकार के भोजन पुड़ी सब्जी, चावल सब्जी, बेज फ्राई, तहड़ी, रोटी आदि समय समय पर बनाकर जरुरतमंदों के बीच ले जाते है.रोजाना 30 से लेकर 100 लोगों मे भोजन के साथ साथ बिस्किट पानी ब्रेड चिप्स नमकिन आदि को मलिन बस्ती, हास्पिटल, सड़को,चौराहों आदि झुग्गी झोपड़ी,कुष्ट आश्रम आदि जगहों पर रहने वाले बच्चों नवजवानों व बृद्ध लोगो मे सेवा प्रदान करते आ रहे है.
कुलदीप पाण्डेय ने बताया कि निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य करने से व्यक्ति मे आत्मबल प्राप्ति कि अनुभूति होती है. समाज के ऐसे लोगों कि सेवा करना परमात्मा कि सेवा के समान फल कि प्राप्ति होती है.
मनुष्य जीवन सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए धरती पर जीवन बिताकर चले जाना ही नही है बल्कि दूसरों कि सच्चे मन से सेवा करना भी मानवता व व्यक्तित्व कि पहचान होती है।
