लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

बीकापुर। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सात नामजद सहित अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज



बीकापुर। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सात नामजद सहित अज्ञात महिलाओं के खिलाफ बलवा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है । मामला बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के परूआ गांव का है । ग्रामवासी राम इनकार यादव ने कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि मंगलवार की सुबह करीब 8:00 बजे वह अपने घर के सामने घास छील रहा था तभी विपक्षी अंजनी , इंद्रेश , जगप्रसाद , भगवत , पवन कुमार, मिंटू  , कुलदीप तथा इनके घर की महिलाएं गाली गुप्ता देते हुए घास छीलने से रोका तथा लाठी डंडे से मारना शुरू कर दिया बीच बचाव करने जब उसका भाई जेठू राम तथा भतीजा गणेश कुमार आए तो विपक्षीगणो ने सभी लोगों को मारा पीटा जिससे सभी को चोटें आई तथा जाते जाते हैं धमकी भी दिया है । इंस्पेक्टर श्याम सुंदर पांडे ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा अपराध संख्या 276 / 21 धारा 147 , 323 , 504 ,506 आईपीसी के तहत दर्ज कर अन्य कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है । घुसकर मारपीट करने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।