बारुन-अयोध्या। विकासखंड मिल्कीपुर के ग्राम पंचायत खिहारन के पंचायत भवन पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान अजीत मौर्य को सदस्यों समेत शपथ दिलाई गई।खंड विकास अधिकारी मनीष मौर्य ने ग्राम प्रधान अजीत मौर्य को पद की शपथ दिलाई तथा एडीओ पंचायत मिथिलेश कुमारी ने पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में ग्राम पंचायत सचिव अविनाश चतुर्वेदी ने शपथ ग्रहण समारोह में सभी सदस्यों व ग्राम प्रधान के शपथ ग्रहण से जुड़ी आवश्यक कागजी कार्यवाही को पूरा किया।कार्यक्रम में अजीत मौर्य को ग्राम प्रधान व पंचायत सदस्य के रूप में रवीउल्लाह खान,मोहम्मद अकरम, नूर मोहम्मद,परवीन बानो, शिवकुमारी, सुशीला,निकहत बेगम, सरिता जायसवाल, रामदेव मौर्य, अनिल मौर्य,सुरेश रैदास,अनिल रावत आदि को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर हल्का लेखपाल गिरीश कुमार यादव समेत बड़ी संख्या में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान के समर्थक मौजूद रहे।

