लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

पानी निकासी को लेकर चले लाठी-डंडे,बुजुर्ग महिला की मौत,एफआईआर दर्ज

 

प्रतीकात्मक तस्वीर


सत्यबन्धु भारत

सीवी आजाद


बेनीगंज,हरदोई बारिश के पानी के निकास को लेकर परिवार में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चल गए। इसी बीच लाठी लगने से बुजुर्ग मां की मौत हो गई जबकि उसका पुत्र और भतीजा समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दंपती समेत चार का खिलाफ एफआइआर दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में भी लिया है।बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शुक्लापुर निवासी सुमन देवी पत्नी स्वर्गीय शिव नरायण का हरदोई-सीतापुर मार्ग के किनारे ही मकान है। पानी के निकास की समुचित व्यवस्था न होने के कारण उन्होंने मकान के सामने गड्ढा खोद रखा है और उसी में पानी भरता रहता है। मंगलवार की देर शाम बरसात होने से गड्ढा भर गया। सुमन के बेटे रामू ने बताया कि गड्ढा भर जाने से पानी पड़ोस में ही परिवार के लल्लू के मकान के सामने से बहने लगा। जिस पर वह गाली गलौज करने लगे।विरोध करने पर लल्लू, उनकी पत्नी प्रेमलता, उमेश और उदित ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। मां सुमन देवी बचाने आईं तो उनके सिर पर लाठी मार दी, जिससे वह चोटिल हाे कर जमीन पर गिर गईं। रामू के मुताबिक, हमले में वह और उसके चचेरा विजय और उसकी पत्नी सोनी एक अन्य भी घायल हो गईं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मां सुमन की मौत हो गई।एएसपी कपिल देव सिंह समेत फोर्स रात में ही गांव पहुंचा। पुलिस ने मृतका सुमन के देवर रमेश की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली है। एएसपी ने बताया कि पानी के निकास के विवाद में दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी, जिसमें घायल हुईं सुमन की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस दोनों तरफ से कार्रवाई कर रही है।