लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार मौर्य को लाइन हाजिर किया गया



सन्दीप कुमार


हरदोई। पुलिस हिरासत में मारपीट के आरोप व अपने कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर एसपी अजय कुमार ने जिले के थाना पचदेवरा प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार मौर्य को लाइन हाजिर कर दिया। बृहस्पतिबार को एसपी द्वारा जारी आदेश के तहत पचदेवरा प्रभारी निरीक्षक को वापस लाइन बुला लिया। प्र0नि0 पर कार्य में लापरवाही बरतने सहित बुजुर्ग पर पुलिस हिरासत में मारपीट का आरोप भी लगा,हालांकि डॉक्टरो द्वारा उल्टी-दस्त से बुजुर्ग की हालत बिगड़ी बताई गई। इसके बाबजूद पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने कहा था कि यदि पुलिस उत्पीड़न की कोई लिखित शिकायत मिलती है तो उसकी अलग से जांच करते हुए कार्यवाही की जाएगी। पचदेवरा थाना की कमान क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर संतोष कुमार तिवारी को सौंपी गई। एसपी अजय कुमार द्वारा आदेश निर्गत कर दिया गया है। साथ ही अन्य थानों के प्रभारी निरीक्षकों  को भी कार्य में ढिलाई नहीं बरतने का सख्त निर्देश जारी किया है। कार्य में लापरवाही बरतने बालों पर कार्रवाई की जाएगी। कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखना पुलिस की प्राथमिकता है।