लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

समाजवादी पार्टी के संभावित प्रत्याशी बृजेश कुमार वर्मा टिल्लू भैया ने क्षेत्र में किया तूफानी दौड़ा

सत्यबन्धु भारत


मल्लावां,हरदोई।159 बिलग्राम मल्लावां से समाजवादी पार्टी से संभावित प्रत्याशी बृजेश कुमार वर्मा टिल्लू भैया ने 2022 के चुनाव को देखते हुए मल्लावां, माधौवगंज ,बिलग्राम ब्लॉक गांव में कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए सपा के कार्यकर्ताओं के साथ तूफानी दौडा शुरू कर दिया है।
 बताते चलें करो ना काल में जिन परिवारों के सदस्यों की मृत्यु हो चुकी है उनके घर पर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दे रहे हैं बृजेश कुमार वर्मा टिल्लू भैया ने एक पत्रकार वार्ता में बताया कि जनता वर्तमान सरकार से पूरी तरह ऊब चुकी है क्योंकि करो ना काल में न ही मरीजों को सही दवा मिली और न ही समय पर ऑक्सीजन मिली जिससे जनता तड़प तड़प कर मर गई। उन्होंने बताया  त्रिस्तरीय  पंचायत में जनपद में सपा ने अच्छा प्रदर्शन किया प्रधान व बीडीसी तथा जिला पंचायत सदस्य लगभग 70% प्रत्याशियों ने विजय हासिल की वहीं उन्होंने कहा कि 159 विधानसभा से भाजपा से लड़े जिला पंचायत सदस्यों का सूपड़ा ही साफ हो गया। ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में मल्लावां माधौवगंज, बिलग्राम ब्लाक में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी की ही  जीत होगी  हरदोई की जिला पंचायत अध्यक्ष भी इस बार सपा का ही बनेगा उन्होंने एक वार्ता में बताया कि समाजवादी पार्टी की तरफ से नगर व क्षेत्र में बूथ अध्यक्षों का चयन किया जा रहा जो समाजवादी पार्टी को जिताने में अपनी अहम भूमिका अदा करेगा समाज  वादी पार्टी सर्व समाज को लेकर चलने वाली पार्टी है। समाज वादी पार्टी की सरकार में हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई आपस में है सब भाई भाई  के नारे के आधार पर आगे बढ़ रही है।

2022 के चुनाव में जनता समाजवादी पार्टी की  सरकार बनाकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाने का काम करेगी किसके लिए छोटे से बड़ा सपा का कार्यकर्ता कोई कोर कसर नहीं रखेगा उन्होंने लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे जिस का एक उदाहरण है जिसे जनता अभी तक भूली नहीं है सपा के संभावित प्रत्याशी बृजेश कुमार वर्मा टिल्लू भैया ने कहा कि यदि जनता ने क्षेत्र में सेवा करने का मौका दिया तो विकास की गंगा क्षेत्र में बहा देंगे विकास करने में कोई कसर नहीं छोडूंगा संभावित प्रत्याशी के लचरव मधुर स्वभाव के कारण टिल्लू भैया जनता के दिल में जगह बनाने में कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।