लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

प्रधान संघ अध्यक्ष चुनाव में इंद्रसेन उर्फ पिंटू यादव जीते



बारुन-अयोध्या।ब्लॉक मुख्यालय मिल्कीपुर में मंगलवार को गहमागहमी के बीच प्रधान संघ अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न हुआ।

चुनाव कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह ने किया। पर्यवेक्षक के रुप में पूर्व जिला अध्यक्ष रामबरन यादव जिला संरक्षक रामचेत यादव प्रदेश महासचिव अनिल तिवारी के नेतृत्व में अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने चुनाव में हिस्सा लिया। नामांकन करने वालों में इंद्रसेन यादव उर्फ पिंटू यादव, गजेंद्र सिंह गुड्डू ,अनुराग ने पर्चा दाखिल कर अपने-अपने पक्षों में ग्राम प्रधानों से मतदान की अपील किया।

जिला अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि आज सम्पन्न हुए प्रधान संघ के चुनाव में इंद्रसेन यादव उर्फ पिंटू यादव को 27 मत गजेंद्र सिंह गुड्डू 19 मत अनुराग को 21 मत हासिल हुए।

इस प्रकार इंद्रसेन यादव ने 6 मतों से जीत हासिल की। 

जिला अध्यक्ष ने विजई प्रत्याशी इंद्रसेन यादव को प्रधान संघ का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दिया। वही नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रसेन यादव ने विकासखंड सभी प्रधानों को विजयश्री दिलाने की सहयोग पर धन्यवाद देते हुए प्रधान हित में काम करने का वादा किया।