
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत डीएम चौराहे के पास प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका की सड़क हादसे में मौत हो गई जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला अशरफ टोला निवासी शिवानी हरियावां ब्लॉक के ग्राम हबीबपुर के प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षिका के पद पर कार्यक्रत थी। परिजनों ने बताया शिवानी मंगलवार की सुबह अपने पति अभिषेक पांडे के साथ बाइक से आजाद नगर स्थित प्लांट पर जा रही थी। तभी डीएम चौराहा पर एक गड्ढे में बाईक फिसलने से शिवानी दूर सड़क पर जा गिरी। तभी उसी समय पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने शिवानी को कुचल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में पति ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया उधर जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
