
एनएच 24 स्थित टोल प्लाजा भाकियू और प्रशासन के बीच तनातनी का माहौल।
सत्यबंधु भारत
गुलशन सिद्दीकी
बीकापुर अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन द्वारा पूर्व में घोषित टोल प्लाजा जाम को लेकर आज पुलिस प्रशासन और भारतीय किसान यूनियन के बीच दिन भर गहमा गहमी का माहौल व्याप्त रहा। हर हाल में बैठक करने व प्रदर्शन करने को अड़े भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं को अंत में पुलिस प्रशासन द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों की तादात में जुटे किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं को पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में टोल प्लाजा पद्धति स्थानीय पुलिस ने काफी मनाने की कोशिश की मगर अपनी जिद पर अड़े किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं को अंत में स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया। इस दौरान गिरफ्तार हुए भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी की एवं किसानों पर थोपे गए तीनों काले कानूनों के वापस लेने की मांग दोहराई।
