लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

बड़े मंगल पर पुलिस दम्पति सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा अपूर्व एवं रीना पाण्डेय ने आनंद भोग मुहिम के तहत लोगों को बाँटा प्रसाद व राशन


सत्यबन्धु भारत

लखनऊ में  पुलिस दम्पति ने प्रसाद , राशन , मास्क , ग्लब्स , सेनेटरी पैड , फल , दवा , सैनेटरी पैड आदि का  वितरण किया। 
लखनऊ । बड़े मंगल के अवसर पर  *पुलिस दम्पति सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा अपूर्व और रीना पाण्डेय  आंनद भोग मुहिम* द्वारा *एक दूजे केलिये स्ट्रेस सॉल्यूशन्स एंड कोविड हेल्पलाइन*  के सहयोग से  घरेलू कामकाजी गरीब महिलाओं , मज़दूरों ,  असहाय , दिव्यांग , जरुरतमंद लोगों के साथ- साथ  सफाई कर्मचारियों एवं बच्चों को *प्रसाद के साथ कच्चा राशन , मास्क , सैनेटाइजर , ग्लब्स , साबुन , बिस्किट , चिप्स , फ्रूटी , फल और पूड़ी -सब्जी आदि का वितरण  बंगला बाजार , भदरुख , रिक्शा कालोनी आशियाना , ट्रांसपोर्ट नगर , सरोजनीनगर , सुनहरा , ट्रैफिक पार्क आदि क्षेत्रों में और लोक बन्धु हॉस्पिटल एल डी ए कालोनी के पास कच्ची बस्ती में किया गया ।
इस अवसर पर संरक्षक *डॉक्टर पी .के .गुप्ता स्ट्रेस सॉल्यूशन्स टीम प्रभारी के डॉ .शाश्वत सक्सेना* ने  लोगों  को कोरोना संक्रमण बचाव से सम्बंधित जानकारी  दी गई  । इस मुहिम में विशेषकर *घरों में साफ सफाई के जरिये रोजी रोटी चलाने वाली गरीब महिलाओं को सेनेटरी पैड , मास्क , आयरन - जिंक सिरप , कैल्शियम टैबलेट , फल* आदि का वितरण किया गया । 
*हेल्पलाइन संयोजक सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा अपूर्व* ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना महामारी की वजह से  हुए लॉक डाउन में काम धन्धे बन्द होने की वजह कमजोर वर्ग के लोग बीमारी और तंगहाली जिंदगी से बेहद परेशान हैं । ऐसे में कोई रहे न भूखा भाव से आनंद भोग मुहिम के तहत जरूरतमंद लोगों की मदद की जा रही है । संकट की इस घड़ी में कोरोना व अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को निःशुल्क चिकत्सीय सलाह , दवा व अन्य मेडिकल हेल्प प्रदान की जा रही है ।